You are currently viewing बड़ी खुशखबरी:- यूपी पुलिस की भर्ती में अब 3 साल की और छूट // इस उम्र तक के छात्र भर सकेंगे फार्म
UP Police Constable Vacancy 2023

बड़ी खुशखबरी:- यूपी पुलिस की भर्ती में अब 3 साल की और छूट // इस उम्र तक के छात्र भर सकेंगे फार्म

UP Police Constable Vacancy 2023: यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे लाखो छात्रों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा तोफा दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में आयु सीमा बढ़ा दी गयी है। सभी युवाओं की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये फैसला लिया है।

यूपी पुलिस भर्ती का लम्बे समय से इंतजार कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। सभी युवाओं को तोफा देते हुए CM योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस भर्ती में तीन साल की आयु के बढ़ाने का फैसला ले लिया है। यूपी पुलिस भर्ती को लेकर आयु सीमा की छूट की मांग कर रहे युवाओं को योगी सरकार ने एक बड़ी रहत देते हुए उनकी मांग बहुत जल्द ही सुन ली है।

आपको ये जानकारी बता दे की यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60 हज़ार से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकली है। और हाल ही में इस भर्ती ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया था जिसमे 27 दिसंबर 2023 से फॉर्म भरे जाने थे लेकिन आयु सीमा केवल 18 से 22 साल तक ही थी जिसके कारण भर्ती निकलने पर भी बहुत से छात्र खुश नहीं थे और वे लगातार UP सरकार से आयु सीमा बढ़ाने का निवेदन कर रहे थे। अब यूपी सरकार ने उन् सभी स्टूडेंट्स की सुन कर यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए 3 साल की आयु सीमा बढ़ा दी है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यह भर्तियां पुरुष एवं महिलाएं के रिक्त पदों को भरने के लिए निकली है। यूपी बोर्ड की ऑफिसियल वेवसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर इस भर्ती से रिलेटेड सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है और अभ्यर्थी इसी के जरिये आवेदन कर सकते है।

इतनी मिली यूपी पुलिस भर्ती में आयु सीमा की छूट

अभी तक आवेदन करने वाले युवाओं के लिए आयु सीमा 18 साल से 22 साल निर्धारित की गयी थी। वही रिज़र्व केटेगरी के कैंडिडेट को कुछ आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट दी गयी है। अब यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे सभी कैंडिट्स को अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट दी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख सचिव ग्रह को निर्देश दिए।

महत्वपूर्ण तारीखे

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की भर्ती 2023 के लिए फॉर्म भरना 27 दिसंबर से शुरूआत की जाएगी।

फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2024 है।

संसोधन की आखरी तारीख 18 जनवरी 2024 है।

योग्यता

यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वी और 12वी पास होना चाहिए।

आवेदन शुल्क

सभी पुरुष सभी महिलाओं और किसी भी केटेगरी के कैंडिडेट को यूपी पुलिस भर्ती में आवेदन करने के लिए 400 रुपए का शुल्क जमा करना होगा।

Leave a Reply